नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, थाना पल्ला की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाही करते हुए थाना पल्ला की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 जून को थाना पल्ला मे दी अपनी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिक बेटी 4 जून को दोपहर के समय दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी लेकिन वापस नही लौटी। जिस संबंध में थाना पल्ला में गुमशुदगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना पल्ला की टीम ने तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए मोनू(26) वासी गांव तौमर पुरा जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसके साथी अमित (जो पीड़िता के घर में किराए पर रहता था) ने नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर रेपिडो मोटरसाईकिल से आरोपी के पास सूरजपुर, नोयडा भेज दिया था। जहां पर वह नाबालिक लडकी को अपने कमरे ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

अमित व मोनू दोनों पहले फरीदाबाद में ही टाईल्स लगाने का काम करते थे। आरोपी अमित(22) वासी पल्ला फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मोनू को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!