9.94 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने नशा तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9.94 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान इमरान(23) वासी नेहरु कोलानी फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना डबुआ में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 14 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को नेहरु कालोनी में एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड कर आरोपित इमरान से 9.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह स्मैक को फरीदाबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति से 10,000 रुपये में लेकर आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर NDPS और एक्साईज एक्ट के 9 मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!