साइबर ठगी के अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर ठगी के मामले में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मामला 1- 20 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 1.22 लाख रुपये की ठगी

20 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न चार्ज के नाम पर 1,22,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने रजनीश कुमार वासी सरसी पटना बिहार हाल कंकटवाल योगीपुर,पटना बिहार व आकाश कुमार वासी मैन्स कॉलोनी, बिहार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता को 20 लाख रुपये का लोन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद लोन प्रक्रिया, अन्य चार्ज तथा संबंधित खर्चों के नाम पर अलग-अलग तरीके से शिकायतकर्ता से 1,22,000 रुपये की रकम ठग ली गई। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया की आरोपित आकाश ने खाताधारक रजनीश का खाता लेकर आगे ठगों को दिय था, जिस खाता में ठगी के 25 हजार रूपये प्राप्त हुए थे। आरोपित रजनीश दवाई सप्लाई करने का काम करता है वहीं आकाश बीएससी की पढाई कर रहा है। माननीय अदालत में पेशकर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मामला 2- टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर रुपये कमाने का झांसा देकर 1.05 लाख रुपये की साइबर ठगी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-10, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त 2025 को व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें घर बैठे होटल व अन्य स्थानों की रेटिंग देकर रुपये कमाने का लालच दिया गया। पहला टास्क पूरा करने पर पीड़ित के खाते में 150 रुपये भेजे गए, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने उसको अलग-अलग UPI आईडी और बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। पीड़ित ने 29 व 30 अगस्त 2025 को कई बार में कुल 1,05,200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने 98,000 रुपये और जमा करने के लिए कहा तथा मुनाफे सहित पूरी रकम वापस देने का झांसा दिया जिसके बाद उसे साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर थाना साइबर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपित लोकेश बिशनोई वासी गांव घमंडिया,श्रीगंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था और उस खाता में ठगी के 65 हजार रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!