यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्रवाई, 2 माह में यातायात पुलिस ने काटे 1,33,521 चालान

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश व पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने नो-इंट्री, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करना, खतरनाक ड्राइविंग, ओवर स्पीड, ड्रिंक एड़ ड्राइव, रॉंग साइड, लाइन चेंज, रॉंग पार्किंग, बिना हेलमेट, ट्रपिल राइडिंग, ब्लैक फिल्म, रेड एंड ब्लू लाइट, प्रेसर होरन और बिना नम्बर प्लेट सहित कुल 1,33,521 वाहन चालको के चालान किए गए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गत दो माह में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा 1,33,521 वाहन चालको के चालान काटे हैं । बिना हेलमेट 38106, रॉंग पार्किंग 29969, रॉंग साइड 11469, ओवर स्पीड 7723, बिना नम्बर प्लेट के 7018, ट्रपिल राइडिंग 2728, खतरनाक ड्राइविंग 2624, नो-इंट्री के 4491, ब्लैक फिल्म 1560, ड्रिंक एड़ ड्राइव 1177, वाहन चालाते समय मोबाईल का प्रयोग करना 384, प्रेसर होरन 293, लाइन चेंज 148 और रेड एंड ब्लू लाइट 76 चालान काटे गए है। वर्ष 2024 में इस दौरान कुल 47903 वाहन चालको के चालान किए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत वाहन चालको के चालान कर 1,07,32,704/-रु जुर्माना जमा कराया है। इसके साथ साथ वाहन चालको को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह अपनी लाइन में ड्राइव करें, नो-एंट्री में प्रवेश न करें, दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के यात्रा न करे, गलत दिशा में वाहन ना चलाएं। इसके साथ ही उन्हें समझाया गया कि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।

यातायात पुलिस फरीदाबाद की आमजन से अपील हेै कि यातायात नियमो का पालना करें, यह न केवल कानून का पालना है बल्कि जीवन को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!