क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई: 306 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद : जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने 306 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर तेजवीर(38) निवासी 24 फुट रोड आदर्श नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि 24 फुट रोज आदर्श नगर में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से अपने घर के बाहर खडा होकर देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर तेजवीर को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 306 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना आदर्श नगर में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई करने के लिए वीकेंड अभियान चलाया हुआ है, पिछले दो माह में 4000 से अधिक शराब की बोतलें जब्त की जा चुकी है तथा 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 306 पव्वे शराब को जब्त करने की कार्रवाई भी वीकेंड अभियान के अंतर्गत की गई है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!