एडवोकेट आकाश नागर को मानवाधिकार मिशन में डिस्ट्रिक्ट लीगल सेक्रेटरी यूथ प्रोटेक्शन फरीदाबाद किया गया नियुक्त

फरीदाबाद : युवा अधिकारों की सुरक्षा हेतु एडवोकेट आकाश नागर को मानवाधिकार मिशन में डिस्ट्रिक्ट लीगल सेक्रेटरी यूथ प्रोटेक्शन फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई है। एडवोकेट आकाश नागर ने कहा कि वह युवाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। वे जिले भर में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देंगे। मानवाधिकार से जुड़े हर मुद्दे पर वे युवाओं की आवाज़ बनकर खड़े रहेंगे और समाज में न्याय और समानता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



