खिलाड़ियों से छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन

  • केवल अभ्यासरत और अध्ययनरत खिलाड़ी ही कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन !

फरीदाबाद, 07 मई। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने खिलाड़ियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

यह आवेदन केवल अभ्यासरत और अध्ययनरत खिलाड़ी ही छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं।

डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से वर्ष 2021-22 के लिए गत 01.04.2021 से 31.03.2022 तक के दौरान खेल उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों को छात्रवृतियों प्रदान करने के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रवृति के लिए केवल अभ्यासरत और अध्ययनरत छात्र-छात्रा ही आवेदन के पात्र होंगे।

जिला खेल अधिकारी अनीता भाटिया ने बताया कि अनुसूचित जाति के खिलाड़ी जिनकी वार्षिक आय दो लाख 50 हजार रुपए से कम है। वहीं खिलाड़ी आवेदन कर सकता है। आवेदक अपने आवेदन के साथ सत्यापित जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड नंबर, खेल उपलब्धियां (स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट), रिहायशी प्रमाण पत्र, नवीनतम परिवार पहचान पत्र जिसमें प्रार्थी के परिवार की आय नवीनतम हो, एक पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ सहित जमा करवाए जाने होंगे व खिलाड़ी को नशीले पदार्थों के सेवन न करने का एफिडेविट सत्यापित कराकर आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है। जिन अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों ने राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की हो। वही खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल कॉलेज एवं स्कूल में पढ़ने और खेलने वाले खिलाड़ी ही इस सुविधा के पात्र होगें।

उन्होंने आगे बताया कि छात्रवृत्ति के लिए सामान्य जाति के खिलाड़ी जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है। वहीं खिलाड़ी आवेदन कर सकता है। राज्य/राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में वर्ष 2021-22 के लिए गत 01.04.2021 से 31.03.2022 तक पदक विजेता छात्र खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते है। जिन खिलाड़ियों ने अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए पहले आवेदन किया गया है, वे खिलाड़ी छात्रवृत्ति के पात्र नहीं होगें। केवल कॉलेज एवं स्कूल के खिलाडी ही इस सुविधा के पात्र होगें। पात्र खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट haryanasports.gov.in पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड करके उसमें संपूर्ण सूचना भरने उपरान्त जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय खेल परिसर सेक्टर-12 में अनुसूचित जाति व सामान्य छात्रवृति के लिए अपना आवेदन पत्र 20 मई तक जमा करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!