मोहन ऋषि स्कूल में हुआ वार्षिक पुरूस्कार वितरण

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में वार्षिक पुरूस्कार वितरण हुआ। जिसमें छात्रों को अपनी-अपनी कक्षाओं में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वालों के साथ-साथ विद्यालय में पूरे वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्यअतिथि के रूप में विनोद भाटी उपस्थित रहे तथा छात्रों के परिश्रम के लिए सराहना करते हुए आगे भी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरूस्कार प्रदान किए। विद्यालय के मुख्यअध्यापक मनीष गौतम ने मुख्यअतिथि का आभार जताया और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मीनू गौतम के साथ ललित झा, बबीता, प्रीति, रीना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!