सेक्टर-21ए स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में वार्षिक शीतकालीन उत्सव – प्रदर्शनी और कार्निवल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : सेक्टर-21ए स्थित हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में वार्षिक शीतकालीन उत्सव – प्रदर्शनी और कार्निवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट विद मल्टीस्पेशलिटी के न्यूरो सर्जरी और स्पाइन के निदेशक डॉ. हिमांशु अरोड़ा मुख्य अतिथि थे। डॉ हिमांशु अरोरा ने कहा कि एक छात्र के जीवन काल में विद्यालय के दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें विद्यार्थी को अपने समय बेकार की चीजों की बजाय जीवन को उन्नत की ओर ले जाने ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से छात्र अपना बेहतर भविष्य बन सकता है। इसके चलते छात्र का पूरा ध्यान शिक्षा पर होना चाहिए। कार्यक्रम में अमृत गुरुदेव एजुकेशन सोसाइटी एवं स्कूल के निदेशक राजदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
इस दौरान वार्षिक प्रदर्शनी में छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और रचनात्मक परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। वही कार्निवल में मज़ेदार गतिविधियों, साहसिक खेलों, स्वादिष्ट भोजन स्टालों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, विजय समारोह के दौरान हम उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर अपनी अनुकरणीय उपलब्धियों के माध्यम से स्कूल को गौरवान्वित किया।



