गांव खेड़ीकलां में युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, नाश को खुर्द-बुर्द करने में किया था सहयोग

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा कर्णपाल (28) वासी खेड़ी कलां की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, मामले में आगे कार्रवाई करते हुए थाना बीपीटीपी की टीम ने एक और आरोपी राकेश वासी खेड़ी कलां को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अप्रैल को गांव खेड़ी कलां के रहने वाले कर्णपाल की दीपक व नवीन वासियान खेड़ी कलां ने पीट पीटकर हत्या कर दी तथा नाश को प्लास्टिक के बोरे में डालकर गांव में ही झाड़ियों में फेक दिया। जिस पर थाना BPTP में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी दीपक व नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने आगे बताया कि थाना BPTP की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी राकेश गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि 4 अप्रैल को आरोपी की भतीजी के साथ बदतमीजी करने के मामले में उसके बेटे दीपक व साथी नवीन ने करणपाल की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या बारे उसके लड़के दीपक तथा नवीन ने आरोपी को बताया था, जिस पर वह 4 तारीख को ही घटनास्थल पर देखने गया था कि करणपाल जिंदा है या मर गया है। फिर उसने अपने लड़के दीपक व नवीन को कहा था कि नाश को एक प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गांव के बाहर गड्ढे में डाल दो। नाश को खुर्द-बुर्द करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!