अनु दुआ मोस्ट इंस्पायरिंग बिजनेस वूमेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने दिया सम्मान

फरीदाबाद : फिटनेस एक्सपर्ट व सैकड़ो महिलाओं को सेहतमंद बनाने वाली अनु दुआ को एक विशेष कार्यक्रम में मोस्ट इंस्पायरिंग बिजनेस वूमेन ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड अनु दुआ को सिने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा द्वारा दिया गया। इस मौके पर अनु दुआ ने बताया कि साई एरोबिक्स के माध्यम से वह हजारों की संख्या में महिलाओं को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ उन्हें जीवन के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य कई वर्षों से कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में उनकी बेटी टिशा दुआ का भी विशेष सहयोग रहता है। बता दे कि अनु दुआ ने महिलाओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया है कि सेहतमंद बनने के लिए उम्र मोहताज नहीं होती। महिलाएं 50 की उम्र के बाद भी खुद को फिट रख सकती हैं। अनु दुआ न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी महिलाओं व युवतियों को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अनु दुआ ने अपनी उपलब्धि के लिए अपनी सभी महिलाओं व युवतियों का आभार व्यक्त किया जो उनके साथ अपनी सफल फिटनेस जर्नी को अंजाम दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!