सहायक पुलिस आयुक्त अपराध -II ने गुम हुये 139 मोबाइल फोन लौटाए वापिस

मोबाइल गुम होने पर https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर करें शिकायत

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 139 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं, जिनको सहायक पुलिस उपायुक्त अपराध-II ने उनके असल मालिकों को वापिस लौटाया है।

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के 139 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर सराहनीय कार्य किया है। लोग ने अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर कर फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिको तक पहुंचाए गए थे और भविष्य में भी मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाये जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जरूर शिकायत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!