फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम का जागरूकता कार्यक्रम

"पुलिस की पाठशाला" का आयोजन कर छात्राओं को सेल्फ डिफेंस, साइबर सुरक्षा व कानून के बारे दी जानकारी

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद द्वारा “अशोका मेमोरियल स्कूल” में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 450 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान थाना महिला सेंट्रल की प्रभारी द्वारा सेल्फ डिफेंस के महत्व के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरांत सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, डायल 112, “112 इंडिया” मोबाइल ऐप, और साइबर सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि डिजिटल रुप से केसे सुरक्षित रहे, जैसे:

• सोशल मीडिया अकाउंट में प्रोफाइल लॉक रखना

• टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना

• अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल न उठाना

• अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करना

साइबर अरेस्ट, एक्सटॉर्शन जैसे खतरों से भी छात्राओं को सावधान किया गया। उन्हें बताया गया कि अगर कोई पीछा करता है या असामान्य हरकत करता है तो तुरंत 112 नंबर डायल करें या नजदीकी पुलिस अधिकारी से संपर्क करें।

सभी छात्राओं को यह भी बताया गया कि अन्याय करने वाला और अन्याय सहने वाला – दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। इसलिए, “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस टीम से खुलकर सवाल पूछे। पुलिस टीम ने सभी शंकाओं का समाधान कर उन्हें आश्वस्त किया कि फरीदाबाद पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए समर्पित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!