बडक़ल विधायक सीमा त्रिखा ने एसजीएम नगर, बुद्ध विहार पार्क में होने वाले समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

फरीदाबाद, 15 फरवरी। 16 फरवरी को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण होगा। रेवाड़ी के कार्यक्रम का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फतेहपुर मंडी में आयोजित होगा, जहां जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। एनआईटी फरीदाबाद का कार्यक्रम डबुआ मंडी में आयोजित होगा, जहां पृथला के विधायक नयनपाल रावत मुख्य अतिथि रहेंगे। बडखल विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि होंगी। बल्लभगढ़ विधानसभा का कार्यक्रम जनता कालोनी में आयोजित किया जाएगा, जहां परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। फरीदाबाद विधानसभा के लिए कार्यक्रम सेक्टर-16 की अनाज मंडी में होगा, इस कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। तिगांव विधानसभा का कार्यक्रम तिगांव मंडी में आयोजित होगा, जहां विधायक राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विधायक सीमा त्रिखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण लिया। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने, पीने के पानी, शौचालय से लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इन कार्यक्रमों में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड की त्रुटियां दूर करने संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रोग्राम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर एसडीएम बडखल अमित मान, मंडल अध्यक्ष अमित आहुजा सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!