बल्लभगढ़ पुलिस चौकी ने शराब तस्कर को ऑटो में रखी 37 पेटी अवैध देसी शराब सहित किया काबू

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल सिंह द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बल्लभगढ़ बस स्टैंड प्रभारी उमेश कुमार की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विवेक है जो फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 23 वर्ष है और वह ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ऑटो में रखी अवैध शराब सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड के सामने से काबू कर लिया। ऑटो से अवैध देसी शराब मस्ताना की 37 पेटी बरामद की गई। आरोपी से जब शराब से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑटो चलाता है। आरोपी ने बताया कि यह शराब वह पलवल से लेकर आया था और यहां बटा पुल के पास एक व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा आरोपी को अवैध शराब सप्लाई करने वाले तथा खरीदने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!