सट्टा खाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹6250 बरामद

क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई, पिछले 5 दिनों में 10 आरोपितों को किया जा चुका है गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 5 दिनों में फरीदाबाद पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर ₹33950 किये जा चुके हैं। 07 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा खाई करने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर ₹6250 बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सुत्रों की सूचना पर डबुआ मंडी के पास सट्टा खाई करते हुये विकास(36) वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिससे ₹6250 बरामद हुये हैं। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपित पर पूर्व में भी 3 एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित 4 मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!