अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ‘‘भोली सी मुस्कान मुहिम’’ आयोजित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : नन्हें सपनों को बड़ा आकार और उन्हें उनके हिस्से का आसमान देने की कोशिश में अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने ‘‘भोली सी मुस्कान कैंपेन’’ दिल से दिवाली, खुशियों वाली दिवाली का आयोजन कम्यूनिटी सेन्टर, सेक्टर-31, फरीदाबाद में किया। जिसमें गरीब तबके की बच्चों और महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित कैंडल, दीया, बंदनवार, ऑर्गेनिक साबुन, हैंड वॉश, वर्मी कंपोस्ट, लडिय़ां, झूमर आदि का प्रदर्शन किया गया। यह कोई आम स्टॉल नहीं था बल्कि यह उस हुनर का स्टाल था जो अभी पल्लिवत हो रहा है। बच्चों की आंखों की चमक और होठों की मुस्कान में इस कैंपेन की सफलता साफ दिखाई दे रही थी। स्टॉल पर आने वाला हर ग्राहक बच्चों के काम की तारीफ करने से अपने को रोक नहीं पा रहा थे। यह स्टॉल पर्यावरण संरक्षण का भी बेहतर संदेश दे रहा था। गोबर से बने दीए, कंडे, बेकार पड़ी चीजों से सजावटी सामान आदि तैयार किया गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुशील श्रीवास्तव (वरिष्ठ संपादक एवं समाजसेवी), प्रीटा पंवार (भूतपूर्व प्राध्यापिका नेहरू कॉलेज, शिक्षाविद , लेखिका, समाजसेवी), डॉक्टर दीपाली कौशिक (एसोसिएट प्रोफेसर ईएसआई हॉस्पिटल) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभू भद्र (वरिष्ठ पत्रकार), अमरीश त्यागी (समाजसेवी) , लालचंद शर्मा (समाजसेवी), दीपक चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के काम की काफी सराहना की और उनकी हौसला अफज़़ाई की। आए हुए अतिथियों ने बच्चों की हर संभव मदद करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा किए गए नृत्य ने भी सबका मन मोह लिया। मोहित, अंकित, विशाल, निखिल, तंजील, खुशी, मधु, सना, सानिया, पूनम, रानी, सोनाली, अंशिका, गौरी, काव्या आदि बच्चों ने अपनी प्रतिभा का रंग स्टेज पर बिखेरा और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
अरूणाभा वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने अतिथियों का स्वागत बच्चों द्वारा बनाए हुए चॉकलेट के डिब्बे से किया और तहे दिल से सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में सुनील चौधरी, राजश्री, ममता मित्तल, अनुराधा, ज्योति खाली, रेशमी गोप्पी, ज्योति शर्मा, शुभ्रा मिश्रा, गार्गी श्रीवास्तव, जयवर्धन प्रताप सिंह, प्रज्ञा सिंह, सरोज श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, सुशीला देवी, सपना, एम. सुनीता आदि का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। देविका श्वेता (यू.एस.), प्रियंका झा (दुबई), अनिरुद्ध बोदड़े (महाराष्ट्र), सौरभ प्रभात (बिहार), अमिता रंजन (वेस्ट बंगाल) ने ऑनलाइन इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बच्चों की काफी तारीफ की। वेलफेयर के सभी सदस्यों ने उपस्थित लोगों से यह अपील की कि वह आगे आकर मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। उनके द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास भी इन नन्हें-मुन्नों के जीवन में उजियारा फैल सकता है, इनके होठों पर मुसकान ला सकता है।
अभी त्योहारों का मौसम है। चारों तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो उदास हैं, उन्हें नहीं पता उनकी दिवाली कैसे मनेगी। करोना ने बहुत से लोगों की रोजी-रोटी छीनीं है, अनेक वंचित परिवार को अकिंचन बनाया है। ऐसे परेशान और उदास लोगों की मदद करने के लिए सक्षम लोग आगे आएं। उनके होठों पर मुस्कान लाने में हमारी मदद कीजिए। आपके द्वारा दी गई छोटी सी सहायता राशि से इनके चेहरे पर खुशियाँ आएँगी और इनका जीवन संवरेगा। वह भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना पाएँगे इसलिए हमारी इस मुहिम से जुड़ कर इसे सफल बनाने में हमारी मदद करें। करके देखिए अच्छा लगता है …….! ‘‘एक दीया उम्मीद का, दिल से दिवाली, खुशियों वाली!’’



