2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना सराय ख्वाजा में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सुरेश कुमार निवासी हनुमान नगर, खेड़ी पुल को सेक्टर-45 क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
वहीं थाना सेक्टर-8 में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित जतिन निवासी ओल्ड फरीदाबाद को मेवला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित जतिन के खिलाफ पूर्व में लूट और लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



