प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माता जी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर भाजपा का तीव्र विरोध- भाजपा ने फरीदाबाद में राहुल गांधी का पुतला फूंका

"माँ" के सम्मान का मुद्दा किसी दल का नहीं – यह हर भारतीय की अस्मिता से जुड़ा है : पंकज पूजन रामपाल

कांग्रेस पार्टी अब नैतिक और वैचारिक दिवालियापन की स्थिति में पहुँच चुकी है : पंकज रामपाल

फरीदाबाद : भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “राजनीतिक विरोध का स्तर यदि माताओं-बहनों के अपमान तक गिर जाए, तो यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी अब नैतिक और वैचारिक दिवालियापन की स्थिति में पहुँच चुकी है। यह केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय नारी जाति का अपमान है।” कांग्रेस द्वारा जनसभा के मंच से मोदी जी और उनकी दिवंगत माता जी के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग न केवल भारतीय संस्कृति की मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत पूज्य माता के संबंध में की गई अभद्र एवं असंसदीय टिप्पणी के विरोध में सेक्टर 16 स्थित मरिंगो अस्पताल के समीप चौक पर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और कांग्रेसी नेताओं की असंसदीय टिप्पणी की घोर निंदा की। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा, फरीदाबाद द्वारा किया गया | इस अवसर पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी के इस अशोभनीय व्यवहार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस होश में आओ”, “राहुल गांधी माफी मांगो”, “भारत माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, जैसे नारों के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

श्री रामपाल ने कहा कि राहुल गाँधी और कांगेस के नेताओं ने सीता माता की पावन जन्मभूमि पर जनसभा में प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया उसके लिए देश कभी उन्हें माफ़ नहीं करेगा। इससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। सत्ता प्राप्त करने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान करना राहुल गांधी को महंगा पड़ेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की संस्कारी जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक अवश्य सिखाएगी। भाजपा ने राहुल गाँधी से अविलंब सार्वजनिक माफी की मांग की है। श्री रामपाल ने कहा कि माँ के सम्मान का मुद्दा किसी दल का नहीं, यह हर एक भारतीय की अस्मिता से जुड़ा है । राहुल गांधी और कांग्रेसियों को देश की प्रगति सहन नहीं हो रही। वह विदेशी विचारधाराओं से प्रेरित होकर देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा,एडवोकेट विक्रम अरुआ,सीमा भारद्वाज,धर्मवीर भड़ाना,हरेन्द्र भड़ाना,जिला मंत्री पुनीता झा,मनीष छोंकर, अनुराधा डीगवाल,राजमदान, राजबाला सरधाना,प्रवीण चौधरी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, जितेन्द्र चौधरी,सचिन ठाकुर,माधव रावत,प्रवीण चंदीला, पूरव भड़ाना, विशाल बैंसला, अनिकेत सिंह एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!