मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद का बिज़नेस डेलीगेशन रमणीक प्रभाकर, महासचिव, MAF के नेतृत्व में EMO HANNOVER Germany के लिए रवाना

फरीदाबाद : औधोगिक संगगठन मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव रमणीक प्रभाकर के नेतृत्व में 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल 18 सितम्बर 2023 को जर्मनी जा रहा है, जो वहाँ लगने वाले EMO HANNOVER में भाग लेगा ! यह दल जर्मनी, पराग, स्विट्ज़रलैंड व इटली 4 देशों के दौरे पर जा रहा हैँ.

होटल श्री जी में प्रतिनिधिमंडल की औपचारिक घोषणा एवं परिचय कराते हुए श्री प्रभाकर ने बताया कि EMO HANNOVER जो जर्मनी में लगने जा रहा है हमारी एसोसिएशन MAF का डेलीगेशन उसमे सम्मलित होने जा रहा है। उन्होंने बताया की लगातार हम नौवीं बार हिस्सा लेने जा रहे है। इससे पहले MAF के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को चीन, हांगकांग, कोरिया, सिंगापुर व् अन्य देशों में भी ले जाने का अवसर प्राप्त हुआ हैँ। उन्होंने बताया कि हमारा उदेश्य फरीदाबाद के उद्योगपतियों को आधुनिक तकनीको की जानकारी प्राप्त कराना है।

सुखदेव सिंह, प्रधान, MAF ने बताया कि मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद शहर का बड़ा औद्योगिक संगठन है। इस संगठन में काफी संख्या में छोटे -बड़े उद्यमी जुड़े हुए है। यह संगठन अपने सदस्यों को उद्योग जगत में होने वाली हलचलों से अवगत करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए देश के साथ- साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले मेलों में भी अपने सदस्यों को शिरकत करवाता रहता है। इसी मकसद से औद्योगिक संगठन अपने सदस्यों को लेकर जर्मनी के इमो हनोवर मैसी मेले में लेकर जा रहा है। औद्योगिक संगठन के इस दल में 20 उद्यमी शामिल है। यह दल 18 सितंबर को जर्मनी के लिए रवाना होगा। वहाँ पर उद्यमी 20 सितम्बर तक इस व्यापर मेले में ऑटोमोबाइल व् इंजिनियरिंग के बारे में जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद MAF का यह व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल दल स्विट्ज़रलैंड, इटली के मिलान शहर जाएंगे।

ऋषि त्यागी, कोषाध्यक्ष, MAF ने बताया कि इस मेले में भविष्य में आने वाले तकनीकों और मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। इससे उद्यमियो की जानकारी बढ़ती है। उन्होंने बताया की इस मेले की वजह से कई उद्यमी अपनी फक्ट्रियों में नई तकनीकों का प्रयोग कर अपना कारोबार बढ़ा चुके है।

प्रदीप मोहंती, CMD, SledgeHammer Oil Tools Pvt. Ltd. ने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि MAF बहुत ही सहरानीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की कुछ बड़ा करने के लिए कुछ बड़ा सोचना पड़ता है और बड़ा सोचने के लिए बडा देखना पड़ता है। ये व्यापर के लिए सफलता की कुंजी है।इस मेले में भविष्य में आने वाले तकनीकों और मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। इससे उद्यमियो की जानकारी बढ़ती है।

उन्होंने बताया की रमणीक जी बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है। इससे पहले भी रमणीक जी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को अंतराष्ट्रीय दौरे पर अलग-अलग देशों में लेकर जा चुके है ।

MAF के पूर्व प्रधान जगत मदान ने बताया की MAF से मैं विगत वर्षो से जुड़ा हुआ हूँ। रमणीक जी के साथ मेरा कार्यकाल अत्यंत विस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि MAF की टीम को हार्दिक शुभकमनायें देता हूँ।

नरेश वर्मा, पूर्व प्रधान, MAF ने सभी का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया व उन्होंने अपने अनुभव साँझा किये।

जगदीश शर्मा, पियूष सोमानी, एच के सोमानी, सुनील सचदेवा, निशांत त्यागी, मयंक गोयल, डॉ अजय तिवारी, प्रदीप शर्मा, नरेश यादव, प्रदीप राणा, मुकेश कपूर, पवन मल्होत्रा, देवेंदर ऋषि, मोहन मुकुट शर्मा, अनिल वोहरा, चंद्रमोहन, रजत सहगल, सुबोध जिंदल, राकेश राठौर, राजीव मारवाह, अनिल कालरा, सुरेश तरेजा, गौतम गंभीर, बलबीर सिंह, रजत राणा, शुभम वर्मा, महंत ललित गोस्वामी आदि की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!