मेले की समाप्ति तक बीस लाख से अधिक होगा फुटफाल : अरविंद यादव

– कला एवं संस्कृति एक-दूसरे को नजदीक लाने में सहायक

सूरजकुंड/फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार यहां की कला एवं संस्कृति को पूरी दुनिया में मशहूर करने में लगी हुई है। यह भारत की साख का ही नतीजा है कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की समाप्ति तक बीस लाख से भी अधिक फुटफाल होगा। श्री यादव अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में छोटी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

चेयरमैन ने कहा कि यह हरियाणा के लिए गौरवान्वित करने का पल है। हम अपनी हस्त कला, संस्कृति, पहनावा तथा खान-पान को पूरे विश्व में फैला रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि का परिणाम है। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य में लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की ओर पूरा विश्व बढ़ रहा है। इसकी अगवानी हिंदुस्तान कर रहा है। इस तरह के मेले में हमें एक-दूसरे की संस्कृति तथा पहनावे से रूबरू होने का मौका मिलता है। कला एवं संस्कृति ही विश्व में शांति और भाईचारा स्थापित करने का जरिया होता है। यह हमें एक-दूसरे के नजदीक लाती है। हिंदुस्तान आज पूरे विश्व को एक करने में लगा हुआ है। इस कार्यक्रम के दौरान रेणु हुड्डा, सुमन डांगी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!