भाजपा सरकार नहीं पहुँचा पा रही है गरीब मजदूरों तक सरकारी योजनाएं, मुंडन करवाकर सरकार का विरोध करेंगे : संतोष यादव

फरीदाबाद। गरीब व मजदूर लोगों तक सरकारी योजनाऐं ना पहुंच पाने के कारण कई लोगों व नेताओं ने सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद से आप नेता संतोष यादव ने भी मुहिम छेड़ रखी है। संतोष यादव का कहना है कि कोरोना महामारी के साथ ही महंगाई जैसी महामारी हरियाणा राज्य में फैल चुकी है, इन दोनों महामारी से लडऩे के लिए हमारी टीम सरकार के साथ है लेकिन भाजपा सरकार ऐसे बुरे वक्त में जनहित में कार्य नहीं कर रही है, केवल कागजों तक सीमित है। समाजसेवी संतोष यादव ने जनहित में हरियाणा सरकार से अपील की है जिन्हें अगर सरकार जल्दी पूरा नहीं करेगी तो वह मुंडन करवाकर सरकार का विरोध करेंगे।

उनकी जनहित में हरियाणा सरकार से अपील-

(1) फरीदाबाद में रह रहे गरीब मजदूर व प्रत्येक परिवार को घर-घर राशन वितरित करे सरकार।
(2) विधवा-बुढापा पेंशन डबल करके सभी के खातों में शीघ्र भिजवाया जाए।
(3) हर प्रवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, मजदूर के खाते व जनधन खाते में दस हजार रुपये भिजवाए जाए।
(4) प्रत्येक परिवार का बिजली का बिल तीन महीने तक माफ किया जाए।
(5) कारखाने व लघु उद्योग से सिक्योरिटी के नाम पर लिया गया बिजली का बिल वापिस लिया जाए व तीन महीने की जीएसटी वापिस खाते में डाली जाए।
(6) गरीब, ऑटो चालक व सूक्ष्म व्यापारी का तीन महीने का लोन सरकार भरे।
(7) हरियाणा सरकार सामाजिक संगठन द्वारा दिये गए सभी दानों के खर्चे का ब्यौरा जनहित में जारी करे।
(8) फरीदाबाद जिले के बी. के. अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू सहित हाईटेक बनाया जाए जंहा सभी तरह का इलाज हो सके।
(9) एनआईटी 86 विधानसभा फरीदाबाद के प्रत्येक गली मोहल्ले और वार्डों में सैनिटाइजर व मास्क बांटा जाए और दवाइयों का छिडक़ाव किया जाए।
(10) एनआईटी 86 विधानसभा के प्रत्येक स्कूल, सामुदायिक केंद्र में हरियाणा सरकार सुबह नाश्ते से लेकर रात्रि भोजन तक का प्रबंध लॉक डाउन तक करे।
(11) कोरोना की लड़ाई में सहयोग करने वाले सभी प्रशानिक अधिकारी, कर्मचारी, व कोरोना से मरने वाले मरीजों को सरकार एक करोड़ देने की घोषणा करे।
(12) प्रत्येक परिवार का सरकार घर-घर जाकर कोरोना की जाँच नि:शुल्क करें।

उन्होंंने कहा कि उन्हें उम्मीद है हरियाणा सरकार हमारी जनहित मांगों को जल्दी पूरा करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!