कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित

कहा, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को किया क्रियान्वित

फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ सेक्टर-3 एफआरयू- टू अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता और एसएमओ डॉ मानसिंह, डॉक्टर तरुण शर्मा, डॉक्टर गंगा कौशिक, नवीन चेची और बेहतर कार्य करने के लिए सेक्टर 3 एफ आर यू टू बल्लभगढ़ के स्टाफ और अस्पताल के अंतर्गत आने वाली आशा वर्करों को भी सम्मान किया गया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कायाकल्प अवार्ड वितरण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है और लगातार डॉक्टरों की भर्तियां की गई है। ताकि प्रदेश में किसी को स्वास्थ्य सेवाओं में परेशानी ना आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!