जब धरातल पर विकास कार्य समयबद्ध पूरे होंगे तभी शहर में बदलाव दिखेगा : अनिल मलिक

– अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने की फरीदाबाद जिला के विकास कार्यो की समीक्षा

फरीदाबाद : अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने कहा कि फरीदाबाद जिला में चल रही विकास योजनाओं और परियोजनाओं के सभी कार्यों को गंभीरता से समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की हिदायतों के अनुसार सभी कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि शहर में बदलाव तभी दिखेगा जब धरातल पर विकास कार्य समयबद्ध पूरे होंगे।

हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक एमसीएफ कमिश्नर जितेंद्र कुमार, जॉइंट पुलिस कमिश्नर ओ पी नरवाल, एडीसी अपराजिता सहित जिला के उच्च अधिकारियों के साथ जिला फरीदाबाद में चल रहे विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक ने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार को अपने धरातल के अनुभव बारे सुझाव जरूर दें, जिससे कि आमजन की समस्याओं का सही समय पर समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्लानिंग बेहतर तालमेल करके करेंगे तो परिणाम निश्चित तौर पर सौ फीसदी सफल और जनता के हित के लिए कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर के अलावा जिला स्तर व सब डिवीजन स्तर पर भी विजिलेंस कमेटियां बनाई गई है। जहां भी विकास कार्य चल रहे हैं और उनमें कोई कमी मिलती है तो विजिलेंस कमेटी के संज्ञान में लाए।

उन्होंने कहा कि विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं में मुम्बई वडोदरा एक्सप्रेस वे, जेवर एयरपोर्ट मार्ग, फरीदाबाद में स्ट्रोम वाटर, सीवरेज सिस्टम और स्वच्छ पेयजल सप्लाई से जुड़ी पीपीपी मोड पर रैनीवैल ट्यूबवेलो, बड़खल झील, तालाबों को अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार, फरीदाबाद में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और उनकी कार्यशैली सहित जिला फरीदाबाद में तमाम विषयों पर एक-एक कर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कई विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सुझाव भी साझा किए व सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

एडीसी अपराजिता ने विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं बारे रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात एसीएस अनिल मलिक ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर ओ पी नरवाल से जिला में कानून व्यवस्था बारे अपराध केसों सहित पुलिस विभाग के एनडीपीएस सहित बैठक से जुड़े संबंधित विभिन्न पहलुओं पर एक-एक करके समीक्षा की।

उन्होंने प्रशासनिक विभागों से संबंधित और स्मार्ट सिटी, एमसीएफ,पीडब्ल्यूडी बीएंडआर तथा एचएसवीपी सहित तमाम विभागों के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से एक-एक करके विकास योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए।

समीक्षा बैठक में एमसीएफ कमिश्नर जितेंद्र कुमार, जॉइंट पुलिस कमिश्नर ओ पी नरवाल, एडीसी अपराजिता, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, नगराधीश अमित मान, डीडीपीओ राकेश मार सहित विभिन्न विभागों इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!