शेयर मार्केट में निवेश कर, लाभ कमाने का लालच देकर 26,35,476/- रू की ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुरी प्रथम सोसाईटी, सेक्टर-84, फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 सितम्बर 2024 को उसके पास GEPL Capital Pvt. Ltd. कम्पनी से जुडने के लिये एक मैसेज आया। फिर उसे एक 132-GEPL Elite Investor व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। जहां ठगों द्वारा ट्रैडिंग की जानकारी व अच्छे मुनाफे का लालच दिया जाता था। फिर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता के पास एक एप डाउनलोड़ करने के लिए लिंक भेजा और उससे एप डाउनलोड करवाकर उसका खाता खुलवाया। इसके बाद ठगों द्वारा स्टाक व IPO में निवेश के नाम पर 15,42,000/-रू खाता में डलवाये। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकाले के लिये बोला तो 10,93,476/-रू की कमीशन के तौर पर मांग की गई। यह पेमेंट करने के बाद भी शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापिस नही दिया गया ऐसा करके शिकायतकर्ता से कुल 26,35,476/-रू की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने निखिल वासी मास्टर कालोनी, न्यू शिवपुरी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आरोपी फोटोग्राफर का काम करता है तथा साथ में एक किरयाना की दुकान भी चलाता है। आरोपी को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!