faridabad crime टैलीकॉम अथॉरिटी और मुम्बई क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बनकर की गई थी ठगी

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार, खाते में आए थे ठगी के 1,86,000 रुपये

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-37 फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 7 अगस्त 2024 को उसके पास एक कॉल आया, जिसने खुद को टैलीकॉम अथॉरिटी का कर्मचारी बतलाया और शिकायतकर्ता से कहा कि उसके नाम से एक नया फोन नम्बर रजिस्टर्ड हुआ है, जिससे बहुत सारे गैर-कानूनी मैसेज भेजे गए हैं, जिसके आधार पर मुम्बई में केस रजिस्टर्ड हुआ है, फिर ठग के द्वारा कॉल को कथित पुलिस अधिकारी के साथ जोडा गया, कथित पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का मुम्बई के HDFC बैंक में खाता है जिसमें 6 करोड 80 लाख गैर कानूनी पैसा आया है। फिर ठगों ने शिकायतकर्ता से उसके सभी बैंक खाता की डिटेल मांगी और शिकायतकर्ता को गिरफ्तारी का भय दिखाया तथा पैसे की मांग की गई। गिरफ्तारी के डर से शिकायतकर्ता ने 1,86,000/-रू ठगों द्वारा दिए गए अकाउंट में भेजे गये। लेकिन कुछ समय बाद ठगों का कॉल दुबारा आया और 10 लाख रूपये की मांग की जिसके बाद उसने 9,50,000/-रू ठगों के पास भेजे। जब ठगों द्वारा शिकायतकर्ता पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया गया तो उसने इसकी शिकायत साइबर थाना सैंट्रल में जिसपर अभियेग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक सूरज(22) वासी गुजरात को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सूरज ने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी 9वीं पास है। खाते में ठगी के 1,86,000 रुपये आए थे। जिसको अधिक पुछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!