पन्ना सम्मेलन में भीड़ से गदगद नजर आए मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था पन्ना प्रमुख सम्मेलन

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-12 में विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान 5 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हजारों की भीड़ देख मुख्यमंत्री काफी गदगद नजर आए और उन्होंने विधायक नरेंद्र गुप्ता की पीठ भी थपथपाई और सफल सम्मेलन के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है परंतु इतनी विशाल भीड़ ने जिस तरह से इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन को रैली में तब्दील कर दिया है, इससे उन्हें अपार ऊर्जा मिली है और अस्वस्थ होने का अहसास नहीं हो रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के पास जिला स्तर पर भी संगठन नहीं है जबकि हमारे पास प्रदेश में 20 हजार बूथों पर तीन लाख मजबूत पन्ना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और इन्हीं की बदौलत हम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं। भारी भीड़ को देख गद-गद हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज हमारे कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास आज मजबूत कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से आह्वान किया कि वह सरकार की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं और विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब दें। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर, विधायक सीमा त्रिखा, गोपाल शर्मा, अजय गौड़, के अलावा विशेष रूप से एफआईए के प्रधान राज भाटिया, जेसीबी से जसमीत सिंह, वरिष्ठ उद्योगपति एसपी अग्रवाल, ,नवदीप चावला, सज्जन जैन,एफआईए के पूर्व प्रधान बीआर भाटिया उपस्थित रहे। इसके अलावा राजबाला सरदाना महिला जिला अध्यक्ष, महामंत्री मूलचंद मित्तल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, अजीत नंबरदार, कमल सौरोत, पुनीता झा, प्रकाशवीर नागर, राकेश गुप्ता, उद्योगपति शम्मी कपूर, वीएसएस के संयोजक जेपी गुप्ता, राज भाटिया, प्रधान एफआईए, ईश्वरदयाल, पंकज गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी माला के साथ विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपनी विधानसभा में आगमन पर स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले दिनों सभी विपक्षी दलों ने कहीं की ईंट-कहीं का रोड़ा जोडक़र भानुमति का कुनबा बनाया है। उन्होंनं पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पन्ना प्रमुख 15 परिवारों व 60 लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिन लोगों को सरकार में योजनाओं का लाभ मिला है उनको याद दिलाएं।

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए फरीदाबाद विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्र्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ऊपर गामी पुलों को मंजूरी देने की बात हो या फिर मल्टी लेवल पार्किंग,50 कमरों के सर्किट हाउस के निर्माण की सौगात हो या सीमेंटेंड सडक़ों का निर्माण व स्लम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर योजनाएं, सभी के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हमेशा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल खोलकर जो उन्होंने मांगा दिया है जिसके लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने लोगों की तरफ से भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारी भीड़ देख कहा कि फरीदाबाद के पन्ना प्रमुख सम्मेलन से वे अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार लेकर जा रहे हैं। बता दें कि विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा हाईटेक तरीके से पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें एसी टेंट के अलावा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ-साथ सम्मेलन में आने वाले लोगों के लिए आईडी कार्ड की विशेष व्यवस्था की गई जिसकी सभी ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!