15 अक्टूबर को गुणवत्ता के लिए दौड़ेंगे शहरवासी : भारतीय मानक ब्यूरो

- फरीदाबाद शाखा द्वारा होगा “गुणवत्ता दौड़” कार्यक्रम का आयोजन
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा द्वारा शनिवार 15 अक्टूबर को सुबह 7 बजे “गुणवत्ता दौड़” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असीम कोहली, मेजर जनरल (रिटायर्ड) शामिल होंगे। यह गुणवत्ता दौड़ सेक्टर 15, मार्केट से आरंभ होकर BIS, सेक्टर 12 पर समाप्त होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को T-shirt और Cap दिया जायेगा।



