मॉडर्न बी पी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों द्वारा पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, अभिनय (स्किट) और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वी को बचाने के संकल्प के साथ हुई। विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण और प्रदूषण रोकने जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। छोटे-छोटे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र परमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की छुपी प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता और रचनात्मकता बढ़ाने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!