सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने NCC के साथ मिलकर निकाली महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने 4th बटालियन हरियाणा गर्ल्स NCC के सहयोग से SOS हरमन गमीनर स्कूल, सेक्टर-29 में महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, आमजन, सामुदायिक पुलिसिंग टीम, प्रबंधक महिला थाना सेंट्रल ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ भाग लिया।

रैली स्कूल से शुरू होकर सेक्टर 29, सेक्टर 28, सेक्टर 30 और सेक्टर 31 के क्षेत्रों से गुजरी और पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर महिला निरीक्षक ने सभी छात्राओं और नागरिकों को महिला सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया, आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी, और संकट की स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की प्रक्रिया को समझाया।

रैली के दौरान, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें सुरक्षा उपाय और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई थी। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना और समाज को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!