बल्लभगढ़ से कांग्रेस ने पराग शर्मा पर जताया भरोसा

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ से दो बार की पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर को कांग्रेस ने उम्मीद जगा कर भी टिकट से वंचित कर दिया। पार्टी ने पराग शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शारदा राठौर ने 2014 और 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था। 2009 में उन्होंने अंतिम बार चुनाव लड़ा था और तब कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल कर दोबारा विधानसभा में प्रवेश पाया था। शारदा राठौर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गुट में थीं। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने से कुछ दिन पहले उन्होंने बल्लभगढ़ में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की सफल पदयात्रा कराई थी और उससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की सफल जनसभा कराई थी।



