“ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0” के संबंध में TRAFFIC ADVISORY

फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि 10 और 11 अप्रैल, 2025 को “ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0” शहर से गुजरेगा, कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

कार्यक्रम का नामः ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0

उद्देश्यः ड्रग-फ्री हरियाणा को बढ़ावा देना

10 अप्रैल, 2025 (गुरुवार) समय लगभग 11 बजे सुबह से लगभग 1:30 बजे तक व 11 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार) सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक

10 अप्रैल, 2025 (गुरुवार) को साइकिल सवारों का सीकरी बॉर्डर पर लगभग 11:00 बजे पहुंचना संभावित है सीकरी बोर्डर पहुचंने उपरांत साइकिल रैली फरीदाबाद के लिए निम्नलिखित मार्गों पर आगे बढ़ेगीः

सीकरी बॉर्डर – बल्लभगढ़ -अग्रवाल धर्मशाला -बाईपास रोड- सेक्टर 8 चौक (बाईपास रोड) – बाबा प्लाहा गुर्जर चौक – ग्राम नीमका – ग्राम तिगांव – ग्राम सदपुरा – ग्राम फरीदपुर – वर्ल्ड स्ट्रीट मॉल – बीपीटीपी चौक (बाईपास रोड) – स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 12 (लगभग 1:30 बजे गंतव्य स्थान पर पहुंचना संभावित)

11 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार) सुबह 5:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक

11 अप्रैल, 2025 को साइकिल रैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 12 से लगभग सुबह 5:30 बजे फिर से शुरू होगी तथा साइकिल सवार निम्नलिखित मार्ग पर आगे बढ़ेंगे:

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 12 – सेक्टर-15 मेन मार्केट – सेक्टर-15/16 डिवाइडिंग रोड – मथुरा रोड/अजरौंदा चौक – बीके चौक – मुल्ला होटल चौक – मस्जिद चौक – सैनिक कॉलोनी रेड लाइट – ग्राम भांकरी – ग्राम पाली – ग्राम पाखल – ग्राम धौज – खोरी जमालपुर (लगभग सुबह 8:00 बजे पहुंचना संभावित है) यहां से साइकिल सवार गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे

उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध मे वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि 10 व 11 अप्रैल, 2025 को निर्दिष्ट समयानुसार उल्लेखित मार्गों पर संभावित यातायात व्यवधान और धीमी गति रहने की संभावना रहेगी। आमजन से आग्रह है कि इस दौरान उक्त मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करके यातायात पुलिस का सहयोग करें |

जनता के लिए सलाहः

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और निर्दिष्ट समय के दौरान संभावित देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें।

साइक्लोथॉन के सुचारू और सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें।

यातायात पुलिस फरीदाबाद का आपसे अनुरोध करते हैं कि इस नेक कार्य में अपना सहयोग दें और सड़क पर साइकिल सवारों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करें।

किसी भी प्रकार की सहायता या नवीनतम जानकारी के लिए, कृपया फरीदाबाद यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!