405 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 जून को क्राइम ब्रांच AVTS की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय कुमार वासी गांव खेडा, झज्जर हाल राजीव कालोनी सै0 56 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद में NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पुछताछ में बतलाया कि उसकी पत्नी गांजा को लेकर आती है जिसकी तलाश अभी जारी है और वो उस गांजा को बेचता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!