नशे के 12 इंजेक्शन सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, सोर्स भी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गए आरोपियों में रेशमपाल और शिवम् का नाम शामिल है। रेशमपाल जवाहर कॉलोनी NIT फरीदाबाद, शिवम् तिलक राम कॉलोनी लोनी देहात गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर बाई-पास रोड सेक्टर-37 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 12 BUORENORPHINE (2Ml Each) इंजेक्शन बरामद हुए है। आरोपी के विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह नशे के इंजेक्शनों को शिवम् से 3000/-रु में पैसे कमाने के लालच में खरीद कर लाया था। रेशमपाल पर थाना सारन में पूर्व में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपी शिवम् को अपराध शाखा टीम ने लोनी गाजियाबाद से काबू किया है। रेशमपाल को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा और शिवम् को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!