वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने ऑटो सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शकील अहमद(20) है। आरोपी फरीदाबाद के गांव खोरी का रहने वाला है। आरोपी ऑटो ड्राइवर का काम करता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम मुख्य सिपाही विकास औऱ सिपाही शिव कुमार ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से चोरी के ऑटो सहित सूरजकुंड दिल्ली रोड से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ऑटो को पल्ला के सूर्य विहार से चोरी किया था। जिससे आरोपी बेचने की फिराक में था। आरोपी पहले भी ऑटो चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जिसमें आरोपी अभी 2 अगस्त को जेल से आया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!