गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 07 दिसम्बर : 03 दिसम्बर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना अवैध नशा बारे प्राप्त हुई, जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी मस्तान वासी दुल्हेपुर छायंसा को उसके गांव से काबू किया था। जिससे 1.223 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
पूछताछ में उसने बताया था कि वह गांजा को किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। अपराध शाखा टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए वीरपाल उर्फ कबूतर वाज निवासी गांव गोठनी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरपाल उर्फ कबूतर वाज किसी अन्य आरोपी से गांजा को 8000/-रु प्रति किलो ग्राम में खरीद कर लाया था। अन्य आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी वीरपाल उर्फ कबूतर वाज को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।



