फरीदाबाद : 80 और कोरोना संक्रमित मिले, 940 तक पहुंची संख्या

फरीदाबाद 9 जून। पिछले 24 घंटों में ज़िले में 80 और कोरोना संक्रमित मिलने से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 940 तक पहुँच गया है। इनमें से 307 संक्रमित ठीक हो चुके हैं तथा 365 अभी भी अस्पतालों में दाखिल हैं। घरों में स्वास्थ्य लाभ उठा रहे रोगियों की संख्या 254 है। अभी भी 9552 लोग निगरानी में हैं। नए मिले मरीज ओल्ड फ़रीदाबाद, बल्लबगढ़, एनआईटी, ड़बुआ कॉलोनी, तिगाँव, पनहेड़ा खुर्द, एसी नगर, भारत कॉलोनी, फ़्रेंड्स कॉलोनी, खेड़ी कलाँ, एसजीएम नगर, नगला एंकलेव, संजय कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी के निवासी हैं। अब तक ज़िले में इस 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे ज़िले में 15500 से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिनमे से 13500 लोगों के संपले नेगेटिव पाये गए हैं और 1000 से ज़्यादा लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।



