मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को होंगे भगवान श्री राम जी के अयोध्या दर्शन : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद/ बल्लबगढ़ : हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को अयोध्या दर्शन के लिए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से 8 मार्च को सुबह 11:00 बजे हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की वोल्वो (मर्सिडीज़ बेंज) एसी बस 52 यात्रियों को अयोध्या दर्शन कराएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों का यह खर्चा हरियाणा सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले सीनियर सिटीजन को सरकार यह लाभ दे रही है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले।

बता दें कि बल्लबगढ़ राजा नाहर सिंह बस स्टैंड से यह बस 8 मार्च को सुबह 11 बजे अयाध्या धाम जायेगी, जिसको प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह रहेगा बस का टाइम:-

सुबह 11:00 बजे फरीदाबाद से चलकर यह बस शाम को 8:00 लखनऊ पहुंचेगी। जहां लाभार्थियों को रात्रि भोजन के साथ रात्रि ठहराव करवाएगी। वहीं 09 मार्च को सुबह 8:00 बजे लखनऊ से बस अयोध्या के लिए रवाना होगी और सुबह 10:30 अयोध्या धाम पहुंचेगी। जहां दोपहर 02 बजे तक लाभार्थी भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर को भोजन करने के बाद यात्रीगण 03 बजे से 05 बजे तक सरयू स्नान करने करेगे। इसके उपरांत 5:00 बजे यह बस लखनऊ के लिए वापिस रवाना होगी। शाम 7:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे तक रात्रि भोजन के बाद सुबह 6:00 तक रात्रि ठहराव होगा। इसके उपरांत 10 मार्च को यह बस लखनऊ से सुबह 06:00 बजे यात्रियों को जलपान/ नाश्ता कराने के बाद 07:00 बजे फरीदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 02:00 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!