अवैध हथियार के मामले में बेल जम्पर को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी 4 मुकदमों में बेल जम्पर है

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध हथियार के मामले में माननीय कोर्ट से बेल जम्पर होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशवनी उर्फ वैरागी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का तथा वर्तमान में संजय कॉलोनी का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को पल्ला के एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाना पल्ला में शराब तस्करी का एक, लडाई-झगडे के 2 मामले तथा थाना सराय ख्वाजा में लडाई-झगडे व अवैध हथियार का मामला दर्ज है जिन सभी में आरोपी बेल जम्पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!