क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने थाना भूपानी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा

थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत रेड लायन ओयो होटल के सामने युवक की हत्या के मामले में था वांछित

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा संगीन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत रेड लायन ओयो होटल के सामने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित इंद्र त्यागी उर्फ पंडित (21) वासी मोल्डबंद दिल्ली को अपराध शाखा DLF की टीम ने 17/18 मई की रात्रि को थाना भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत अमृता हॉस्पिटल से RPS सोसायटी की तरफ जाने वाले रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है।

वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध- 2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 17/18 मई को रात्रि को अपराध शाखा DLF की टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपित बारे मोटरसाइकिल से गणेश कालोनी नियर भूपानी मोड मास्टर रोड की तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा DLF की टीम ने मास्टर रोड पर सांई कालोनी कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किये। 2 फायर गाड़ी पर व एक फायर पुलिस कर्मचारी ASI प्रदीप पर किया। जवाबी कार्रवाई में इंद्र त्यागी के दाहिने पैर में गोली लगी।

आरोपित को इलाज के लिये सिविल अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल कराया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है। मौका से 1 देसी पिस्टल व 2 जिंदा राउंड, 3 खाली खोल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घटनाक्रम के संबंध में थाना भूपानी में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित का आपराधिक रिकार्ड है। 9/10 अप्रैल की रात को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित रेड लायन ओयो होटल के सामने सचिन नामक एक युवक के चाकू मार कर हत्या के मामले में वह वांछित था।

इसके अतिरिक्त थाना सेक्टर 31 के अंतर्गत 3 दिसंबर की सुबह, अरुण व राहुल पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास व लड़ाई झगड़ा के मामले में भी फरार चल रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!