वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी बिटटु उर्फ बातुल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेन्ट्रल में 19 दिसम्बर 2024 को अमजद अली वासी तिलपत ने दी अपनी शिकायत मे बताया की उसने मोटरसाइकिल को PARSVNATH CITY MALL FBD के बाहर खडी की थी। जब उसने वापिस आकर देखा, तो उसे मोटरसाइकिल वहाँ नही मिली। जिसकी शिकायत थाना सेन्ट्रल में दी थी। जिसके संबंध में पुलिस थाना सेन्ट्रल में चोरी की धाराओ मे मामला दर्ज किया गया था।

उन्होने बताया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 5 मार्च को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने आरोपी बिटटु उर्फ बातुल वासी संजय कालोनी, ओखला फेज-2 हाल सेक्टर-31 फरीदाबाद को माननीय कोर्ट से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। आरोपी बिटटु पर पूर्व में भी चोरी के मुकदमे दर्ज है, आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!