घर से आभूषण व नगदी चोरी के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

7 अंगूठी, 4 चूड़ी, 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी टोपस, 4 चैन, 2 कड़े, 1 कंठी व 22,000 रुपये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने घर से आभूषण व नगदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अक्षय निवासी NIT व अब्जद उर्फ लाला निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक निवासी NIT, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन नं.-3 में शिकायत दी कि 12 फरवरी को वह किसी कार्य से अपने परिवार सहित घर से बाहर गया हुआ था। 14 फरवरी को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ पाया तथा घर से नगदी व आभूषण चोरी पाए गए। शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्षय शिकायतकर्ता का पड़ोसी है और उसे मालूम था कि शिकायतकर्ता के घर में आभूषण रखे हुए हैं। शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित जब बाहर गया हुआ था तो मौका पाकर आरोपी ने अपने साथी अब्जद के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 7 अंगूठी, 4 चूड़ी, 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी टोपस, 4 चैन, 2 कड़े, 1 कंठी तथा 22,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!