कपड़ा कारोबारी से एक करोड रुपये की फिरौती मांगने के मामले के एक और आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 30 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व घर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी शाद कुरैसी (21) वासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यश अरोडा वासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद कि शिकायत पर उसके पिता से फोन कर एक करोड की रंगदारी मांगने और पैसे ना देने की सूरत में गोली मारने की धमकी देने तथा उसी रात शिकायतकर्ता के घर पर दो लडको द्वारा गाली गलौच करने व घर के गेट पर गोलियां चलने के मामले में 27 अप्रैल को थाना सारन में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए शाद कुरैसी (21) वासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि 26/27 अप्रैल की रात को आरोपी शाद कुरैसी (21) अपने साथी करण गढवाल व एक अन्य आरोपी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर शिकायतकर्ता के घर पर ले गया था, जहां पर करण व दूसरे लड़के ने गोलियां चलाई थी और फिर मोटरसाइकिल पर मौका से भाग गए थे। घटना के बाद आरोपी छुपाने के लिए हरिद्वार व उसके बाद अपने जानकार के गांव मवाना उत्तर प्रदेश में चला गया था

आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपी रंकित व मिथिलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!