सेक्टर-64 में नए लगाए जाने वाले टयूबवैलों की जगह का भाजपा नेता टिपरचंद ने किया निरीक्षण

  • सेक्टर-3 में डाली जा रही सीवर लाइन का भी भाजपा नेता टिपरचंद ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के दिशा-निर्देशों पर उनके बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने गर्मी को देखते हुए सेक्टर-64 में नए लगाए जाने वाले ट्यूबेलों की जगह का निरीक्षण करने पहुंचे। सेक्टर-64 में करीब 5 नए ट्यूबेल लगाए जाएंगे ताकि जनता को पानी की समस्या ना आए। इन ट्यूबवैलों के लगने के बाद आदर्श नगर, विजय नगर, जेन कालोनी, महावीर कालोनी, सेक्टर-22 व 23 तक के लोगों को पानी पहुंचेगा।

इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा के साथ पारस जैन और विनोद गोड़ मौजूद रहे। इसके बाद श्री शर्मा ने सेक्टर-3 में डाली जा रही सीवर लाइन व बनाई जा रही फोर लाइन सडक़ का भी निरीक्षण किया। वह ठेकेदारों को सीवर लाइन डालते समय व सडक़ बनाते समय गुणवत्ता को ध्यान में रखने के दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!