वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को ऑटो सहित क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 2 वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में जमशेद और सकिल उर्फ सक्की का नाम शामिल है। दोनों आरोपी पलवल के गांव उटावर के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड के पास से ऑटो सहित काबू किया है। ऑटो थाना सेंट्रल के एरिया से चोरी किया गया था। दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदि है। नशे कि पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



