एक सप्ताह में 14 मामलों में 41 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 94,74,977/- बरामद

248 शिकायतों का समाधान, 4,23,306/-रू रुपए खातों में फ्रिज

  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 24 से 30 जनवरी के बीच कार्रवाही करते हुए एक सप्ताह में 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 94,74,977/-रू रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 14 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02, सेंट्रल के 08 व बल्लभगढ़ के 04 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 94,74,977/- रू बरामद किये हैं। इसी प्रकार 248 शिकायतों का निस्तारण कर  4,23,306 खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 24 से 30 जनवरी तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य, ओम प्रकाश, देवेंद्र, परमार भुवेश, हेम नंदा, पवन, भीम सिंह, करण चावला, सुमित, गौतम, उदय परेटा, प्रशांत, अभिषेक, साहिल, लावन्या दास, अर्जून, अमन कुमार, करन गुप्ता, इन्द्रपाल, उदित, विकाश कुमार, अशोक कुमार, अनुपम, केशव सिंह, दिनेश चौधरी, शैलेन्द्र पाल, नवीन कुमार, राज सिंह, राजेश कुमार, शैलेन्द्र, मो0 तुफेल, बलेन्द्र, परवेज खान, आदित्य सिंह, हिमांशु, अवदेश, शमेश, प्रताप गुप्ता, सतेन्द्र कुमार, जितेन्द्र, राज गुप्ता का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!