वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

– आरोपी से 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है। आरोपी मूल रुप से बिहार के बलवापार जिले के गांव हरनोत का तथा वर्तमान में सैक्टर-23 संजय कालोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के चोरी के मामले में चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 1 वर्ष पहले संजय कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल को, करीब एक महिने पहले एक स्कूटी को बल्लबगढ़ अस्पताल से तथा करीब एक हफ्ते पहले के मोटरसाइकिल को गांव जसाना से चोरी किया था। आरोपी से 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!