वाहन चोरी के मामले में 2 आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार, ऑटो बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने ऑटो की चोरी के मामले में आरोपी संतु उर्फ संतोष व कमल उर्फ खटुल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-28 में 17 नवम्बर 2024 को पंकज खुराना वासी 104/A NIT फरीदाबाद ने OTO नेशन मरूति शोरूम के पास से ऑटो चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसके संबंध में पुलिस थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया था।

मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया के अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 29 जनवरी को अपराध शाखा सेक्टर-85 ने आरोपी संतु उर्फ संतोष वासी शिव कॉलोनी पल्ला व कमल उर्फ खटुल वासी गांव डीग बल्लभगढ़, फरीदाबाद को माननीय कोर्ट से पुलिस प्रोडक्सन पर लेकर मामले में पुछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुछताछ के बाद आरोपियों से ऑटो बरामद किया गया। अपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पाया गया की आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले फरीदाबाद में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!