मंदिर के दानपात्र व मूर्ती(पीतल) की चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : बता दे की थाना खेडीपुल में धीरज वासी टीटु कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 26/27 सितम्बर की रात को मंदिर से अज्ञात लोगो ने मूर्ती, दानपत्र से करीब 3000/-रु की चोरी की है। जिसके संबंध में थाना खेडीपुल में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी ओमबीर को माननीय अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है। ओमबीर उर्फ भूत मूल रुप से भिडुकी पलवल को रहने वाला है। वर्तमान में भारत कॉलोनी खेडीपुल में रह रहा है। आरोपी थाना धौज के चोरी के मामले में जेल में बंद था।

आरोपी से पूछताछ में गांव भिडुकी से पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में चोरी के 4 मामले दर्ज है।

आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!