अरविंद केजरीवाल की रिहाई से हुई लोकतंत्र की जीत : हरेंद्र भाटी

आप सुप्रीमो की रिहाई पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बांटे लड्डू, जताई खुशी

फरीदाबाद : हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हो गए है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री पंडित राजेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने केजरीवाल की रिहाई पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी की रिहाई से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित समूचे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा ने षडयंत्र रचते हुए उन्हें जेल में रखा, लेकिन वह माननीय सुप्रीमकोर्ट का धन्यवाद करते है, जिन्होंने केजरीवाल जी को जमानत देकर बाहर भेजा। केजरीवाल जी की रिहाई से सत्य की जीत हुई है और उनकी रिहाई से हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में नए जोश संचार होगा और केजरीवाल जी रोड शो, जनसभाओं के माध्यम से सभी प्रत्याशियों के पास होकर उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे, जिससे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत होगी।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने कहा कि देश की राजनीति के मायने बदलने वाले केजरीवाल जी को जानबूझकर फंसाया गया है, दिल्ली और पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद केजरीवाल जी के बढ़ते जनाधार को रोकने के लिए साजिश के चलते उन्हें जेल भेज गया, लेकिन आम आदमी पार्टी एक विचारधारा है, जो केजरीवाल जी के नेतृत्व में निरंतर मजबूती की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करके सरकार बनाती है तो दिल्ली पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल जी की पांच गारंटियां लोगों को दी जाएगी, जिसमें निशुल्क शिक्षा, चिकित्सा, हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए व 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री होगा। इस मौके पर एनआईटी से पार्टी के उम्मीदवार रवि डागर, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सचिन सहित अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!